








नोखा Abhayindia.com नोखा थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर मारपीट करने और महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को नोखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते एक माह से फरार चल रहा था।
नोखा थानाप्रभारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 8 मार्च को सुरपुरा के राधेश्याम ब्राह्मण ने नोखा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि 7 मार्च को रात 10 बजे वो अपने घर पर परिवार सहित खाना खाकर सो रहे थे। इस दौरान गांव के ही गौतम, जगदीश ब्राह्मण व दो अन्य व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर हाथ में बर्छी व लोहे का सरिया लिये घर के आगे आए और घर में घुसते ही गालियां निकालने लगे। मेरे साथ मारपीट की, तो हल्ला सुनकर उसकी पत्नी गायत्री व माता जसोदा बाहर आ गए तो पत्नी के गले में पहना सोने का मादलिया छीन लिया व उसकी पत्नी का ओढऩा खींचकर फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम बनाकर आरोपियों की तलाशी के लिए निर्देशित किया। पुलिस ने आरोपी सुरपुरा निवासी गौतम नारायण सारस्वत को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।


