Sunday, June 21, 2026
Hometrendingरोडवेज के 42 ड्राइवर्स को मिला "हीरोज ऑन द रोड" का सम्‍मान,...

रोडवेज के 42 ड्राइवर्स को मिला “हीरोज ऑन द रोड” का सम्‍मान, नहीं की कभी लापरवाही…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में दुर्घटना मुक्त ड्राइवर्स को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए राज्य सड़क परिवहन उपक्रम संघ की तरफ से हीरोज ऑन द रोड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान के लिए देशभर से 42 ड्राइवर्स को चुना गया जिन्होंने अपने सेवा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही और दुर्घटना नहीं की और लगातार बस के यात्रियों को उनकी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचाया हैं।

राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान समारोह में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस के ड्राइवर सियाराम चौधरी को हीरोज ऑन द रोड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सियाराम चौधरी ने पिछले 34 साल से आरएसआरटीसी में बस चालक की सेवाएं दे रहे हैं। सियाराम चौधरी ने अपनी सेवा के दौरान पूर्ण रूप से दुर्घटना मुक्त सेवाएं प्रदान की है।

नई दिल्ली में राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबंधक पवन कटारा ने बताया कि राजस्थान पथ परिवहन निगम सुरक्षा मानकों का बखूबी से पालन करता है तथा रोड सुरक्षा के लिए राजस्थान रोडवेज हमेशा से अग्रणी रहा है, इसलिए इस बर्ष राष्ट्रीय स्तर पर हीरोज ऑन द रोड अवॉर्ड से राजस्थान परिवहन निगम की बस के चालक सियाराम चौधरी को सम्मानित किया गया है।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!