Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्थानी भाषा में नव संवत्सर कैलेंडर लोकार्पित

राजस्थानी भाषा में नव संवत्सर कैलेंडर लोकार्पित

AdAdAdAdAdAdAd

श्रीडूंगरगढ़  abhayindia.com राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के सभागार में अहमदाबाद की संस्था राजस्थानी भाषा ओर साहित्य प्रचार मंडल द्वारा प्रकाशित राजस्थानी कैलेंडर का विमोचन समिति अध्यक्ष श्याम महर्षि की अध्यक्षता में किया गया।

भारतीय कालगणना में चंद्रमा व सूर्य की गति के आधार पर कलित इस कैलेंडर की विशेषता यह है कि इसमें राजस्थानी तीज-त्यौहार तिथि, वृत, प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समय के प्रभाव को विवेचित किया गया है। कैलेंडर का विमोचन करते हुए महर्षि ने कहा कि सूक्ष्म गणित के आधार पर जो कालगणना भारतीय परंपरा ने दी है उसका अनुपालन “नासा” भी करती हैं। कालगणना का यह तरीका आज भी सर्वोत्तम है।

डॉ. मदन सैनी ने राजस्थानी भाषा मे की गई प्रस्तुति को सरहानीय बताते हुए आध्यात्मिक पूजास्थलों का समावेशमय विवरण दिए जाने को उपलब्धिमुलक बताया। सत्यदीप भोजक ने कहा कि इस कैलेंडर मे ऋतु अनुसार आहार चर्या का समावेश आयुर्वेद मतानुसार शामिल किया गया है।

भंवर भोजक ने राजस्थानी भाषा की विभिन्न रचनाओं की प्रस्तुति को सोम शर्मा के प्रयासों की सफलता बताया।अहमदाबाद की संस्था के बीकानेर संभाग के प्रभारी सोम शर्मा ने कैलेंडर के संयोजन में अपने सहयोगी एसएफआई जिला उपाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, विवेक लावा, गोपी पूनिया, गौरव टाडा, हरि सिखवाल व विजय महर्षि के सहयोग की सराहना की। सोम शर्मा ने बताया कि गत वर्ष से शुरू की गई यह मुहिम भविष्य में भी राजस्थानी भाषा व संस्कृति के संवर्धन के लिए जारी रहेगा।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!