Thursday, May 9, 2024
Hometrendingनीट यूजी रिजल्‍ट : बीकानेर की अभिप्रेरणा कैरियर इंस्‍टीटयूट ने दिया टॉपर,...

नीट यूजी रिजल्‍ट : बीकानेर की अभिप्रेरणा कैरियर इंस्‍टीटयूट ने दिया टॉपर, 27 स्टूडेंट्स को गवर्नमेंट एमबीबीएस कॉलेज मिलना तय

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com नीट यूजी-2021 के नतीजों में इस बार अभिप्रेरणा कैरियर इंस्‍टीटयूट ने बीकानेर का टॉपर दिया है। संस्थान के देवांश ने ऑल इंडिया 114वीं रैंक हासिल की है। संस्थान के 27 स्टूडेंट्स को लगभग गवर्नमेंट एमबीबीएस कॉलेज मिलना तय हो गया है। इंस्‍टीटयूट के रवि प्रकाश ने ऑल इंडिया एसटी कैटेगरी में 74वी रैंक हासिल की है। वहीं, अशोक डूण्डीवाला ने ओबीसी कैटेगरी में 660वीं रैंक हंसराज भार्गव ने ओबीसी में 1502वीं रैंक प्राप्त की है। संस्‍थान के डायरेक्‍टर (एकेडमिक) एम. पी. सर और डायरेक्‍टर (मैनेजमेंट) वीरेन्‍द्र सिंह ने अभय इंडिया को बताया कि संस्थान की आस्था राठौड़, हर्षिता बिन्नाणी, पूजा चौधरी, अनुसुइया, महिमा चौधरी, ज्योति यादव, मनीषा कुमावत, दीपिका स्वामी ने अंडर 7 हजार रैंक प्राप्त की है। कार्तिक सोनी, शेखर आहूवालिया ने भी शानदार रैंक प्राप्त की है। रिजर्व कैटेगरी में पूजा चौहान, विसाल मेघवाल, हनुमानगढ़ के सुमित गोढ़वाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है। संस्‍थान के टॉपर देवांश के अनुसार, कोरोना के कारण पढ़ाई में थोड़ा व्यवधान हुआ। लेकिन, मुझे गुरुजनों और अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था। मैंने सोशल मीडिया से दूरी और पढ़ाई पर पूरा फोकस रखा। संस्‍थान के डायरेक्‍टर (एकेडमिक) एम. पी. सर और डायरेक्‍टर (मैनेजमेंट) वीरेन्‍द्र सिंह ने बताया कि नीट में छात्र- छात्राओं ने पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन किया है। नीट का परिणाम स्टूडेंट्स की मेहनत और अभिभावकों के विश्वास तथा टीम के सटीक मार्गदर्शन से ही संभव हुआ है। नीट परीक्षा परिणाम में खुशी की बात यह है कि चयनित स्टूडेंट्स में से 50 प्रतिशत छात्राएं हैं। नीट के परिणाम बताते हैं कि अब बीकानेर इंजीनियरिंग और मेडिकल दोनों ही क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

दीपावली पर मनमोहक सजावट, यह रहेगा शुभ मुहूर्त…

बीकानेर Abhayindia.com दीपावली पर्व आज मनाया जा रहा है। बाजारों में भीड़ है। घरों में पूजन की तैयारियां चल रही है। आज घर-घर में धन-धान्य की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। लक्ष्मी माता से परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। शाम ढलने के साथ ही पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। वहीं पूजन के बाद आतिशबाजी होगी। परम्परा के अनुसार लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त में किया जाएगा।

पंचांगकर्ता पंडित राजेन्द्र किराड़ू ने अभय इंडिया को बताया कि धर्म शास्त्रीय मर्यादा (मान्यता) के अनुसार समुन्द्र मंथन के समय में देवी लक्ष्मी उत्पन्न हुई थी, जिसने भगवान विष्णु का वरण किया, धन-धान्य, सुख-समृद्धि के लिए इस दिन दीपमालाओं से घर मंदिर रोशन करने की परम्परा है। देवी महालक्ष्मी का पूजन किया जाता है। साथ भगवान गणेश, कुबेर, लेखनी का पूजन भी होता है।

गोवर्धन पूजा…

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजन होगा। इस दिन मथुरा इत्यादि में गोवर्धन गिरी (पर्वत) का पूजन किया जाता है। वहीं घरों के आगे मिट्टी से रंगोली से उकेर कर गोवर्धन भगवान का पूजन करने का महत्व है। कई मंदिरों और घरों में इसी दिन गोबर का पर्वत उकेर कर उसका पूजन कर कई तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। पुष्टिमार्गी मंदिरों में अन्नकूट मनोरथ होते हैं।

यम द्वितीया…

गोवर्धन पूजन के अगले दिन यम द्वितीया मनाई जाएगी। जिसे भैया दूज भी कहते हैं। इस दिन बहिनें भाइयों के माथे पर तिलक करती है, उन्हें मिठाई खिलाती है, वहीं भाई उपहार देते हैं। इस दिन यमुना नदी में यम द्वितीय स्नान का महत्व है। जिसमें बहिन-भाई स्नान करते हैं। यम द्वितीया इस बार छह नवंबर को है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular