Wednesday, May 8, 2024
Hometrendingदुष्‍कर्म केस में नारायण साईं दोषी करार, अब होगा सजा का ऐलान....

दुष्‍कर्म केस में नारायण साईं दोषी करार, अब होगा सजा का ऐलान….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर abhayindia.com आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को दुष्कर्म केस में सूरत की सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी करार दिया है। नारायण साईं की सजा का ऐलान 30अप्रैल को होगा। सूरत की रहने वाली दो बहनों की ओर से लगाए गए दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट ने नारायण साईं को दोषी माना है। नारायण साईं और आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का केस करीब 11 साल पुराना है। पुलिस ने पीड़ित बहनों के बयान और लोकेशन से मिले सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया था।

पीड़िता छोटी बहन ने अपने बयान में नारायण साईं के खिलाफ ठोस सबूत देते हुए हर लोकेशन की पहचान की है। बड़ी बहन ने आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आसाराम के खिलाफ गांधीनगर कोर्ट में मामला चल रहा है। नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट अब तक 53 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है। इसमें कई चश्मदीद गवाह भी हैं। कुछ गवाहों ने इस कृत्य में आरोपियों की मदद भी की थीलेकिन बाद में वो गवाह बन गए।

जानकारी में रहे कि नारायण साईं पर जैसे ही दुष्कर्म का केस दर्ज हुआवैसे ही वह भूमिगत हो गया। वह पुलिस से बचकर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। तत्कालीन सूरत पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने नारायण साईं को गिरफ्तार करने के लिए 58 अलग-अलग टीमें बनाईं और तलाशी शुरू कर दी थी। आखिरकार दो महीने की मशक्‍कत के बाद दिसंबर 2013 में नारायण साईं हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के वक्त नारायण साईं ने सिख व्यक्ति का भेष धर रखा था। खुद को कृष्ण का रूप बाताने वाले नारायण साईं की गिरफ्तारी के बाद उसके कृष्ण की तरह महिलाओं के बीच बांसुरी बजाने के कई वीडियो भी सामने आए थे। आपको यह भी बता दें कि नारायण साईं पर जेल में रहते हुए पुलिस कर्मचारी को 13 करोड़ रुपये की घूस देने का भी आरोप लगा थालेकिन इस मामले में नारायण साईं को जमानत तो मिल चुकी है, लेकिन दुष्कर्म मामले में अभी भी कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

अर्जुन के पक्ष में फील्‍ड में उतरीं महिला नेताओं की टीम, मतदाताओं से बोली….

कलक्‍टर कुमार इसलिए रात को अचानक पहुंचे पाटे पर, देखा यह खेल, और….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular