Friday, April 19, 2024
Hometrendingयूडी टैक्स बकायादारों पर नगर निगम की सख्ती, धर्मकांटा किया सीज 

यूडी टैक्स बकायादारों पर नगर निगम की सख्ती, धर्मकांटा किया सीज 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) नगर निगम प्रशासन ने नगरीय कर बकायादारों के खिलाफ सख्ताई बरतनी शुरू कर दी है। इसके चलते नाल रोड पर एक धर्मकांटे को सीज किया गया है। निगम आयुक्त प्रदीप के गंवाडे की अगुवाई में निगम की टीम ने धर्मकांटे को सीज करते हुए जल्द राशि जमा करवाने के निर्देश दिये है। 

बताया जा रहा है कि गणेश डूडी धर्मकांटा के करीब दस लाख से ज्यादा का यूडीएच टेक्स बकाया चल रहा था। जिसको लेकर पिछले दिनों धर्मकांटा मालिक को निगम की ओर से नोटिस दिया गया और 25 फरवरी तक टेक्स जमा नहीं करवाने की स्थिति में धर्मकांटे को सीज करने की बात कही गई थी। सुबह 11 बजे तक संचालक की ओर से किसी प्रकार का जबाब नहीं आने पर  निगम आयुक्त नॉडल अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह मय पुलिस जाब्ता निगम अधिकारियों के साथ मौका स्थल पहुंचे और धर्मकांटे को सीज कर दिया। इस दौरान संचालक ने समय मांगा पर निगम अधिकारियों ने ओर समय देने से इंकार करते हुए धर्मकांटे के ताला लगा दिया।

बीकानेर पुलिस : सियासी हस्तक्षेप की ‘अदला-बदली’ से चक्करघिन्नी हो गए थानेदारजी!

अब जिला प्रमुख नहीं, कलक्टर होंगे डीएमएफटी के अध्यक्ष

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular