Saturday, February 1, 2025
Hometrendingशीतलाष्टमी: 'माता ऐ म्हारे टाबरियों ने ठंड रा झाला दे वो ऐ......

शीतलाष्टमी: ‘माता ऐ म्हारे टाबरियों ने ठंड रा झाला दे वो ऐ… शीतला माता का हुआ पूजन, भरा मेला

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com ‘माता ऐ म्हारे टाबरियों ने ठंड रा झाला दे वो ऐ…बच्चों का स्वास्थ्य कुशल मंगल रहे, इसकी कामना के साथ आज शीतला माता का पूजन किया गया।

घरों में ठंडा(बासी भोजन) भोजन का सेवन किया गया। मटकी के ऊपर गर्दभ की आकृति उकेर कर उसका पूजन किया। माता शीतला को बेसन पूड़ी, बाजरे की रोटी, राब, दही सरीखे ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। वहीं शीतलाष्टमी के मौके पर आज शीतला गेट स्थित प्राचीन मंदिर में मेला भरा।

मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही दर्शनार्थियों की कतारें रही। श्रद्धालुओं ने बच्चों के कुशल स्वास्थ्य के लिए शीतला माता को नमक चढ़ाया और पानी से अभिषेक किया। मंदिर परिसर में अल सुबह से भीड़ रही। मंदिर के बाहर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की लंबी कतारें रही। साथी चाट-पकौड़ी, खिलौनों की अस्थायी दुकानों से मोहल्ला अट गया। बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाया। मरुनायक मंदिर परिसर स्थित शीतला माता मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गई। शहर में कई क्षेत्रों में शनिवार को शीतला सप्तमी का पर्व भी मनाया गया। वहीं महिलाओं ने एक दिन पहले ही घरों में अलग-अलग तरह के पकवान बनाएं, जिनका सेवन आज किया गया।

अमरसिंह की लहराई तलवार…

शीतलाष्टमी के मौके पर एक बार फिर से दर्जियों की गुवाड़ में वीररस प्रधान रम्मत अमरसिंह राठौड़ का मंचन किया गया। परम्परागत रूप से वीर अमरसिंह की गाथा का बखान लोक नाट्य शैली में किया गया। कलाकरों के औजस्वी संवादों ने लोगों को बांधे रखा।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular