Thursday, June 4, 2026
Homeबीकानेरराजस्‍थान के 6 हजार से ज्‍यादा पेट्रोल पंप 31 मई तीन घंटे...

राजस्‍थान के 6 हजार से ज्‍यादा पेट्रोल पंप 31 मई तीन घंटे रहेंगे बंद, इन मांगों को लेकर किया ऐलान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के 6100 पेट्रोल पम्प 31 मई को रात 8 से 11 बजे तक बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने केन्द्र द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने और डीलर्स मार्जिन बढ़ाने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर तीन घंटे तक पेट्रोल पम्प बंद रखने का ऐलान किया है।

एसोसिएशन अध्यक्ष सुनीत बगई के अनुसार, तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्य के पेट्रोल पंप डीलरों ने 31 मई 2022 से सरकारी तेल कंपनियों के ऑयल डिपो से पेट्रोल डीजल नहीं खरीदेने का फैसला किया है और आम लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए रात 8 बजे से 11 बजे तक तीन घंटे पेट्रोल-डीजल की बिक्री नहीं करने का फैसला किया है। हमारी सरकार से दो मांगे है, जिसमें पहली कमीशन में बढ़ोतरी और दूसरी पूरे राज्य में पेट्रोल डीजल का बिक्री मूल्य समान हो। बिक्री मूल्य समान नहीं होने के कारण राज्य के 17 सीमावर्ती जिलों में 200 पेट्रोल पम्प बंद हो चुके हैं और 2200 बंद होने की स्थिति में हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!