HometrendingMonsoon In Rajasthan : आज 2 जिलों में अति भारी बारिश का...

Monsoon In Rajasthan : आज 2 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज, 29 जिलों में येलो अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून जमकर बरस रहा है। कई जगहों पर तो बाढ़ सरीखे हालात बन गए हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 जुलाई को अजमेर और भीलवाड़ा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। वहीं, मानसून ट्रफ लाइन भी दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसके असर से दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान में भारी से अतिभारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का दौर जारी है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक बारिश चित्तौडगढ़ के बस्सी में 12 इंच हुई है। वहीं, ब्यावर के रायपुर में 10, भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में 9, कोटा के मोड़क में 8, ब्यावर के जैतारण में 7, चित्तौड़गढ़ के गंगरार में 6, पाली के सोजत में 6 इंच बारिश दर्ज की गई।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular