Hometrendingबीडीए की बेशकीमती जमीन खुर्द-बुर्द करके जारी कर दिए फर्जी पट्टे, केस...

बीडीए की बेशकीमती जमीन खुर्द-बुर्द करके जारी कर दिए फर्जी पट्टे, केस दर्ज, जांच शुरू

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की बेशकीमती जमीन को खुर्द-बुर्द करने के आशय से दस्‍तावेजों की कूटरचना करके उनको सत्‍य बताकर फर्जी पट्टे जारी करने का एक संगीन मामला सामने आया है। इस मामले की भनक लगने के बाद बीडीए ने अज्ञात जनों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, बीडीए के रिकॉर्ड प्रभारी यतिन सोईन पुत्र विजय सिंह खत्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पट्टेधारियों की ओर से कूटरचना करके फर्जी तौर पर पट्टे तैयार किए गए हैं, जिनका रिकार्ड कार्यालय में उपलब्‍ध ही नहीं है और न ही यह पट्टे तत्‍कालीन सीआईसी कमेटी की ओर से विधिवत रूप से जारी किए गए हैं। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच थानाप्रभारी दिगपाल सिंह को सौंपी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular