Friday, June 5, 2026
Hometrendingखुला नाला दे रहा हादसों को न्‍योता, क्षेत्र के लोगों ने जताया...

खुला नाला दे रहा हादसों को न्‍योता, क्षेत्र के लोगों ने जताया विरोध, कहा- बारिश से पहले शुरू हो काम

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नत्थूसर गेट से चूना भटा वाला मुख्य मार्ग बेणीसर बारी की तरफ पश्चिम विधायक सेवा केन्द्र की तरफ का आम रास्ता है। स्थानीय प्रशासन ने नाले के पुनः निर्माण के लिए पिछले दो माह से नाले को खुला छोड़ रखा है, जिसमें तकरीबन रोजाना पालतू और आवारा पशु असामयिक कालग्रास बन रहे हैं।

मंगलवार शाम को एक गोवंश खुले नाले गिर गया। स्थानीय गोसेवा युवा टीम के अमित सेवग, सुमित सोलंकी, सुरेन्द्र चूरा, राम सांखी, आनंद शर्मा, नीलेश आचार्य, मुकेश मारवाड़ी, अभिषेक व्यास, कमलेश भादाणी, विक्रम व्यास ने गोवंश को सुरक्षित नाले से निकालकर गोवंश की जान बचाई।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन व नेताओं के प्रति अपना रोष प्रगट करते हुए कहा कि विधायक आवास के समीप यह हाल है तो बाकी वार्डों का क्या हाल होगा ये कहने की आवश्यकता नहीं है। गौरतलब है कि पूरे बीकानेर में सीवरेज का कार्य चल रहा है, जिससे शहर में हर तरफ के रास्ते खुदे हुए है और विशालकाय नाले खुले पड़े है, जिससे आम इंसान का चलना दुर्भर हो रहा है। खामियाजा जनता के साथ-साथ पशु भी भुगत रहे है। लोगों ने बताया कि मानसून ने दस्तक दे दी है, ऐसे में खुले नालों और टूटी सडकों पर कभी भी दुर्घटना घटित होना स्वभाविक है जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!