HometrendingMonsoon In Rajasthan : कई जिलों में बने बाढ़ के हालात, स्‍कूलों...

Monsoon In Rajasthan : कई जिलों में बने बाढ़ के हालात, स्‍कूलों में छुट्टी, जानें- मौसम विभाग का तात्‍कालिक अलर्ट…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को 11 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है। इनमें 2 जिलों (भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़) में भारी बरसात का अलर्ट है। आज इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी बारिश के चलते चित्तौड़गढ़, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, कोटा, बूंदी, डूंगरपुर, भीलवाड़ा में शनिवार को स्कूलों की छुट्टी रही।

विभाग के अनुसार, मानसून पिछले दो सप्ताह से इनएक्टिव मोड में था। मानसून ट्रफ के नॉर्मल पॉजीशन में आने से मानसून फिर एक्टिव फेज में आया। एक्टिव फेज में आने के साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेन सिस्टम एक्टिव हुआ। इस सिस्टम में मूवमेंट नहीं होने से यही स्टेबल रहा। इस कारण से राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में इतनी भारी बारिश देखने को मिली।

विभाग की ओर से अभी सुबह 10 बजे तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ बूंदी, कोटा जोधपुर, पाली जिले और आसपास के क्षेत्रों मे अलग- अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की की संभावना है।

इसी तरह बीकानेर, बारां, झालावाड़, सवाईमाधोपुर, करौली चूरू, झुंझुनू, उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, अलवर, भरतपुर के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा ( 20-30 kmph) की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular