Friday, May 15, 2026
Hometrendingश्री आशापुरा भक्त मंडल बीकानेर की भंडारा सेवा 31 से, पोस्टर का...

श्री आशापुरा भक्त मंडल बीकानेर की भंडारा सेवा 31 से, पोस्टर का हुआ विमोचन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाद्रपद भादवे की अष्टमी तिथि से ग्यारस तिथि तक पोकरण स्थित श्री आशापुरा माताजी मंदिर के दर्शनार्थ जाने वाले सभी भक्तों के लिए आशापुरा भक्त मंडल द्वारा 31 अगस्त से 3 सितंबर तक मंदिर प्रांगण में ही भंडारे और प्रसाद रूपी भोजन की निशुल्क व्यवस्था रखी गई है। इस सेवा कार्य के पोस्टर का नत्थूसर गेट स्थित माताजी के मंदिर में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकिशोर व्यास द्वारा विधिवत विमोचन किया गया।

इस अवसर पर भक्त मंडल के अरुण व्यास ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 31 अगस्त को रात्रि भोजन, 1 सितंबर को सुबह व शाम दोनों समय का भोजन तथा 2 सितंबर को सुबह का भोजन तथा 3 सितंबर को सुबह के भोजन की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में ही रहेगी तथा यह सेवा प्रथम बार आरंभ की जा रही है जो आगामी वर्षो में अनवरत चलेगी। पोस्टर विमोचन अवसर पर ओमप्रकाश बिस्सा, भंवरलाल व्यास, रामेश्वर बिस्सा, राजेश्वर बिस्सा, नटवर व्यास, गोपाल बिस्सा, नरनारयण स्वामी, वेदप्रकाश बिस्सा, मुरली किराडू, सुनील पुरोहित, राजकुमार जोशी, गुलशन शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!