HometrendingBikaner Crime : चाकूबाजी में दो आरोपी नामजद, मर्डर केस में एक...

Bikaner Crime : चाकूबाजी में दो आरोपी नामजद, मर्डर केस में एक और आरोपी आया सामने

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी मालियों का मोहल्‍ला जस्‍सूसर निवासी तरुण गहलोत ने इरफान बिश्‍नोई व पवन स्‍वामी के खिलाफ चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि वह बिलकिट डिलेवरी स्‍टोर से डिलेवरी लेने के लिए खडा था इस दौरान आरोपियों ने डंडों से मारपीट की तथा चाकू से भी हमला किया जिससे उसके गंभीर चोटें आ गई।

इधर, मुक्‍ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर में हुई चांदरतन उर्फ रामचंद नायक की हत्‍या के मामले में पुलिस ने सुनील नायक के बाद उसके साथी भरत के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। परिवादी सन्‍नी पुत्र चांदरतन ने बताया कि मेरे पिता चांदरतन को उनके दोस्‍त सुनील नायक व भरत ने अपने घर पर दारू की पार्टी के लिए बुलाया तथा शराब पिलाकर मार डाला।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular