Saturday, June 20, 2026
Hometrendingएशियन साइक्लिंग चैम्पियनशिप के लिए बीकानेर की मोनिका जाट मलेशिया रवाना

एशियन साइक्लिंग चैम्पियनशिप के लिए बीकानेर की मोनिका जाट मलेशिया रवाना

AdAdAdAdAdAdAdAdAd
Monika Jat cyclist Karmisar Bikaner
Monika Jat cyclist Karmisar Bikaner

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की अंतरराष्‍ट्रीय साइक्लिस्‍ट मोनिका जाट लगातार तीसरी बार एशियन साइक्लिंग चैम्पिनशिप का प्रतिनिधित्व करते हुए मलेशिया में आयोजित होने वाली एशियन ट्रेक साइक्लिंग चैम्पियनशिप 14 से 19 जून 2023 में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया के लिए रवाना हुई है। खेलप्रेमियों ने इस चैम्पियनशिप में पदक जीतने के लिए मोनिका को शुभकामनाएं दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल जनवरी में बीकानेर के करमीसर की अन्तरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट मोनिका जाट ने महाराष्‍ट्र में हुई 27वीं सीनियर नेशनल साइक्लिंग प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की ओर से खेलते हुए जबर्दस्‍त प्रदर्शन किया है। मोनिका ने यहां 60 किलोमीटर की टीम रिले रेस में गोल्‍ड मेडल तथा टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में सिल्‍वर मेडल जीता था। मोनिका के पिता धरमाराम जाट ने कहा है कि मोनिका जाट की उपलब्धि का श्रेय गुरुदेव साइक्लिंग सेंटर के प्रशिक्षक किशन कुमार पुरोहित, श्रवण कुमार डूडी को जाता है। परिवार  सहित अन्‍य खेलप्रेमियों ने मलेशिया में भी अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद जताई है।

ऑपरेशन के बाद भी हिम्‍मत नहीं हारी, बीकानेर की मोनिका जाट ने महाराष्‍ट्र में जीते गोल्‍ड और सिल्‍वर मेडल

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!