Saturday, June 20, 2026
Hometrendingभाजपा पार्षद विजय सिंह चार ऑपरेशन के बाद सकुशल बीकानेर लौटे

भाजपा पार्षद विजय सिंह चार ऑपरेशन के बाद सकुशल बीकानेर लौटे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा पार्षद विजय सिंह पूरे एक महीने जयपुर में इलाज के बाद सकुशल बीकानेर लौट आए हैं। उनका इलाज जयपुर के महात्मा गाँधी अस्पताल में हुआ। इस दौरान उनके चार बड़े ऑपरेशन हुए। आपको बता दें कि भाजपा पार्षद विजय सिंह गत 9 मई को महंगाई राहत कैंप के दौरान सफाई कार्य के लिए पहुंचे थे जहां बिन्नाणी कॉलेज के पास जैसीबी पिलर से टकराई। नीचे खडे पार्षद विजयसिंह पर पूरा मलबा आ गिरा।

पार्षद विजय सिंह को नया जीवन-दान प्रदान करने मे महात्मा गांधी अस्पताल के ट्रस्ट एवं प्रशासन के साथ ही वहां के डॉक्टर पकंज गुप्ता, डॉ. संदीप यादव, डॉ. जी.एस. कालरा, डॉ. बुद्धिप्रकाश, डॉ. मनीष सिंघल, डॉ. गोविन्द गर्ग, डॉ. अंकित गोयल, डॉ. शेफाली जोशी, डॉ. सुप्रिया, डॉ. नीलाञ्जना आदि का पूर्ण सहयोग एवं योगदान रहा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!