Friday, September 20, 2024
Hometrendingजम्मू के सांबा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए विधायक जेठानंद हुए...

जम्मू के सांबा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए विधायक जेठानंद हुए रवाना

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com भारत माता की जयघोष के साथ बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास शुक्रवार को रेलमार्ग से जम्मू के लिए रवाना हुए। विधायक जम्मू के सांबा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। विधायक शनिवार प्रातः सांबा पहुंचेंगे और 29 सितंबर को प्रचार थमने तक वहीं रहेंगे। सामदा विधानसभा में 1 अक्टूबर को चुनाव होंगे। बीकानेर से रवाना होने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे।

विधायक व्यास ने कहा कि इस बार जम्मू और कश्मीर में भाजपा के पक्ष में वातावरण है। वहां की जनता इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और नीयत पर भरोसा जताएगी और पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलेगा।

आपको बता दें कि विधायक व्‍यास ने इससे पहले लोकसभा चुनाव में जोधपुर, जैसलमेर क्षेत्र और पंजाब लोकसभा चुनाव विधानसभा क्षेत्र पट्टी में भी पार्टी के पक्ष में प्रचार किया। विधायक के साथ किशन चौधरी, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, योगेंद्र शर्मा और अनिल आचार्य भी रवाना हुए। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी व्यास, रामकुमार व्यास, राजकुमार पारीक, चौरू लाल सुथार, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा, कुलदीप यादव, अमित व्यास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और परिजन मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular