Hometrendingमंत्रालयिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के तबादलों की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर...

मंत्रालयिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के तबादलों की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर दिया ज्ञापन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य द्वारा राज्यपाल महोदय, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, निदेशक को मंत्रालयिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए स्थानान्तरण करने का ज्ञापन सोंपते हुए मांग की गई है कि मंत्रालयिक कर्मचारी एवं अधिकारियों के स्थानान्तरण की अंतिम तिथि बीत जाने के बावजूद नहीं किया गया था।

आचार्य ने बताया कि निदेशक से वार्ता कर अवगत कराया गया कि स्थानान्तरण पर प्रतिबन्ध हटने पर कर्मचारियों में एक खुशी की लहर सी छा गई थी लेकिन विभाग के समस्त केडर के स्थानान्तरण करने के बावजूद मंत्रालयिक अधिकारियों व कर्मचारियोें की अनदेखी करते हुए स्थानान्तरण नहीं किया जा रहा है, इस सम्बन्ध में राज्य सरकार व निदेशक को दिनांक 11.07.2026 को राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं सभी उच्‍चाधिकारियों को ईमेल द्वारा ज्ञापन देने पर ऑफलाईन 10.07.2026 के क्रम में स्थानान्तरण किया गया। मंत्रालयिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानान्तरण की तिथि बढ़ाते हुए सांसद, विधायकों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा जो डिजायरें की गई है उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एवं कर्मचारियों को पदौन्नति के दौरान 300 से 500 किलोमीटर दूर तक लगाया गया है जिससे कर्मचारी परेशान होकर अपनी सेवा निवृत्ति तक लिख रहे हैं इसलिए कर्मचारियों की पीड़ा को समझते हुए स्थानान्तरण किया जाये।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular