Hometrendingफरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर हुई "बुलडोजर वाली कार्रवाई", पुलिस...

फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर हुई “बुलडोजर वाली कार्रवाई”, पुलिस ने कहा- शिकायत मिलेगी तो…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो मंजिला मकान पर देर रात हुई बुलडोजर वाली कार्रवाई की आज दिनभर चर्चा रही। लूणकरणसर से करीब 16 किलोमीटर दूर तेजाणा ढाणी में स्थित इस मकान में लंबे समय से कोई नहीं रहता। देर रात इस मकान का अधिकांश हिस्सा तोड़ दिया गया। इधर, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने इस मामले में पूछे गए एक सवाल पर उन्‍होंने गैंगस्‍टर को लेकर कहा कि मैं उसे नहीं जानता, कोई जेब कतरा है क्‍या…। बुलडोजर की कार्रवाई पर भी उन्‍होंने अनभिज्ञता जताई। इतना जरूर कहा कि कोई शिकायत मिलेगी तो कानून सम्‍मत कार्रवाई करेंगे।

आपको बता दें कि गैंगस्‍टर गोदारा के माता-पिता पहले से ही फिरौती के एक मामले में जेल में बंद हैं। रतनगढ़ में कांग्रेस नेता राजेंद्र बबेरवाल को फिरौती की धमकी मिलने के बाद 14 मई को उन पर फायरिंग हुई थी। इस मामले की जांच में रोहित गोदारा के पिता संत दास (70) और मां गीता (67) का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाशों को आर्थिक (फाइनेंशियल) मदद पहुंचाते थे। रतनगढ़ पुलिस ने 30 मई को दोनों को गिरफ्तार किया था। बाद में गीता को बीकानेर जेल भेज दिया गया, जबकि संत दास को हरियाणा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई। वहां अदालत में पेश करने के बाद संत दास को भी जेल भेज दिया गया। इधसर, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा है कि अब तक मकान गिराए जाने को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। यदि शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, इस मामले को लेकर अब सबसे बड़ा सवाल यह सुलग रहा है कि आखिर बुलडोजर किसने चलाया। इसे लेकर क्षेत्र के ग्रामीण भी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इसके चलते घटनाक्रम पर रहस्य बना हुआ है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular