Hometrendingस्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक के सर्किल क्षेत्र में हुए अतिक्रमण हटाने की...

स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक के सर्किल क्षेत्र में हुए अतिक्रमण हटाने की मांग, उपायुक्‍त से मिला शिष्‍टमंडल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान द्वारा जस्सूसर गेट स्थित मूलचंद पारीक मूर्ति सर्किल के आसपास दूध की दुकान, फल फ्रूट, गोलगप्पे के ठेलों को हटाने की मांग को लेकर नगर निगम की उपायुक्त दमयंती कंवर को ज्ञापन दिया।

शिष्ट मंडल में शामिल संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक, सलीम भाटी, संस्थान के सचिव राकेश पारीक, नवरतन भादानी ने बताया कि मूर्ति सर्किल पर बढ़ते अतिक्रमण से स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति का सौन्दर्यकरण नष्ट हो रहा है। बीकानेर में इसके अलावा कहीं भी किसी भी सर्किल पर ठेले गाड़ों द्वारा कोई अतिक्रमण नहीं है।

इधर, क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि जस्‍सूसर गेट के अंदर शाम को अंधेरा होने के साथ नशा करने वाले लोग यहां सक्रिय हो जाते हैं। देर रात तक दुकानों की चौकियां पर बैठते हैं। टोकने पर लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। निवासियों ने क्षेत्र में यातायात व्‍यवस्‍था सुधारने व पुलिस गश्‍त नियमित रूप से करने की मांग भी की है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular