Thursday, March 12, 2026
Hometrendingसीएम भजनलाल के बीकानेर दौरे की तैयारियों के लिए हुई बैठक, कार्यकर्त्‍ताओं...

सीएम भजनलाल के बीकानेर दौरे की तैयारियों के लिए हुई बैठक, कार्यकर्त्‍ताओं को सौंपी जिम्‍मेदारियां

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में बीछवाल मण्डल कि बैठक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठक की गई। बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने 21 जून को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर मण्डल के समस्त कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यकाल के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम को विस्तार से बताया।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने योग दिवस के महत्व को बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीछवाल मण्डल अध्यक्ष व सरपंच संघ अध्यक्ष तोलाराम कूकणा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में अधिक से अधिक पौधे लगाए व अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रत्येक बूथ व शक्ति केन्द्र पर योग दिवस मनाया जाए।

बैठक में मण्डल महामंत्री लक्ष्मण गुरीया धोलेरा, सज्जन सिंह खींची बदरासर, कालासर सरपंच राम लक्ष्मण गोदारा, श्याम सुंदर शर्मा कावनी, भवानी सिंह बदरासर, दलीप सिंह नाल, छैलूसिंह कावनी, मलकीत सिंह, गंजे सिंह खारा, सुमेर सिंह शोभासर, जयवीर सिंह भाटी कावनी, मदन सिंह मेहरासर, जगदीश सुथार उदासर, पवन रामावत जयमलसर, भुरा राम मेघवाल भरूं पांवा, गज्जे सिंह राठौड़ धोलेरा, कुशल सिंह जयमलसर, सीताराम मंगलाव कानासर, शिव गिरी, सरदार सिंह नगासर, हडमान नाई लाखूसर, दिनेश सोढ़ी, पुनम मेघवाल उदासर आदि उपस्थित थे।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!