Thursday, May 14, 2026
Homeबीकानेरकोलकाता में बीकानेर की पहचान थे मनसुख बिस्सा, प्रवासियों ने जताई संवेदना...

कोलकाता में बीकानेर की पहचान थे मनसुख बिस्सा, प्रवासियों ने जताई संवेदना…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोलकाता में बीकानेर के लोगों के लिए अहम पहचान रखने वाले मनसुख दास बिस्सा के निधन पर बीकानेर व कोलकाता में शोक की लहर दौड़ गई। बिस्सा ने कोलकाता में मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रवासी राजस्थानियों ने संवेदना जताई है।

बीकानेर से जो लोग कोलकाता जाते थे, उनके लिए बीकानेर पान स्टैण्ड एक तरह से सबसे अहम पहचान था, जहां पर पहुंचने के बाद यहां के लोगों को लगता जैसे बीकानेर के किसी चौक, गली-मोहल्ले में ही खड़े है।

जिन्दादिल मनसुखदास बिस्सा भी हर बीकानेरी का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ करते थे। उनके निधन पर संवेदना जताते हुए बीकानेर आए कोलकाता प्रवासी नारायण दास व्यास ने कहा कि बिस्सा बड़ा बाजार की शान थे, तो पुष्करणा समाज सहित विप्र और मारवाड़ी समाज के लोगों में भी अपनी अलग पहचान रखते थे।

वरिष्ठ समाज रत्न का जाना अपूरणीय क्षति है। इनके अलावा बीकानेर आए कोलकाता प्रवासी सपन बर्मन, नारायण दास भूतड़ा, संजय मूंधड़ा, सन्नू व्यास, मनोज ओझा, अशोक व्यास सहित लोगों ने कहा है कि उनकी क्षतिपूर्ति नहीं होगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!