Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingबीकानेर में मौत के मांझे पर वार, सात चारखी चाइनीज मांझा जब्‍त

बीकानेर में मौत के मांझे पर वार, सात चारखी चाइनीज मांझा जब्‍त

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटगेट स्थित दुकान से सात चरखी चाइनीज मांझा जब्त किया।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि कोटगेट स्थित अजीज भाई पतंग वाले की दुकान से हेमंत जैन, हनुमान शर्मा और अंकुर शुक्ला ने बोगस ग्राहक बनकर मांझा खरीदा और इसकी शिकायत पर प्रशासन की टीम ने औचक कार्यवाही करते हुए चाइनीज मांझे की सात चरखी जब्त की। कार्यवाही के दौरान कोटगेट व कोतवाली थाने का जाब्ता मौजूद रहा। विस्तृत पूछताछ के लिए दुकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा दुकान को सीज कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चाइनीज मांझे के विक्रय, परिवहन और भंडारण पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है।

बीकानेर में साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए पुलिस की अनोखी पहल, आज स्‍टेटस पर इस संदेश की है धूम…

अशोक गहलोत ने लगाया संगीन आरोप- राजस्‍थान में बीजेपी आग लगा रही है, करौली से कर दी शुरूआत…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!