Friday, April 19, 2024
Hometrendingकरौली में दंगा पीड़ितों से मिलने के बाद वसुंधरा राजे का गहलोत...

करौली में दंगा पीड़ितों से मिलने के बाद वसुंधरा राजे का गहलोत सरकार पर तीखा वार…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के करौली में हुए दंगे को लेकर पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। वसुंधरा राजे ने मंगलवार को दंगा पीड़ितों से मिलने के बाद कहा कि प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से गहलोत सरकार हिंदू त्योहारों पर पाबंदी लगा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री कहते हैं कि भाजपा के शीर्ष नेता आग लगाने का काम करते हैं। सरकार आपकी, पुलिस आपकी और प्रशासन आपका तो फिर दोष भाजपा पर क्यों? सच तो यह है कि यह आग करौली में कांग्रेस ने लगवाई है।

उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी कहते हैं कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है, जबकि भाजपा कर्म की राजनीति करती है। करौली कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण ही जला। नववर्ष पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर षड्यंत्र पूर्वक पथराव किया गया। जिन्होंने प्राण घातक हमला किया उन पर भी वही धाराएं और जो घायल हुए उन पर भी वही धाराएं लगाई गईं। इस सरकार का यह कैसा न्याय है? यदि शोभा यात्रा से पहले ही प्रशासन सतर्कता बरतता तो यह घटना टल सकती थी। करौली से कई लोग पलायन कर गए हैं। कई लोग दहशत में जी रहे हैं।

राजे ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है। रमजान पर निर्बाध रूप से बिजली देने के आदेश, छोटीसादड़ी के केसुंदा गांव में भाजपा का झंडा लगाने के कारण एक कार्यकर्ता की हत्या इसकी बानगी है। इसी तरह भीलवाड़ा में परशुराम सर्किल पर से भगवा झंडा हटवाया गया। बाद में जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो प्रशासन को भगवा झंडा वापस लगवाना पड़ा। भगवा किसी पार्टी का रंग नहीं है, यह भगवान का रंग है। आज भगवा से परहेज तो क्या कल कांग्रेस भगवान से भी परहेज करेगी?

बीकानेर में साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए पुलिस की अनोखी पहल, आज स्‍टेटस पर इस संदेश की है धूम…

अशोक गहलोत ने लगाया संगीन आरोप- राजस्‍थान में बीजेपी आग लगा रही है, करौली से कर दी शुरूआत…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular