Hometrendingबीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट केस में बड़ी कार्रवाई : मुख्य आरोपी...

बीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट केस में बड़ी कार्रवाई : मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा गिरफ्तार, अब तक 8 आरोपी दबोचे

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट व बदसलूकी के मामले में जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित अरोड़ा पुत्र दीपक अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। व्यास कॉलोनी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। मामले में अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। सियाग ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की ओर से मामले में कार्रवाई की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस पूरे मामले को लेकर बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

कौन-कौन गिरफ्तार?

SHO देवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मोहित अरोड़ा पुत्र दीपक अरोड़ा, रविन्द्र अरोड़ा पुत्र राजकुमार (एमपी नगर निवासी), अनुज शर्मा पुत्र पवन शर्मा (रानीबाजार निवासी) दिलेर अहमद पुत्र जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले सनी वाल्मीकि, सोनू खोखर, अरुण वाल्मीकि और मोहम्मद आजाद को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि वार्ड नंबर 50 में टिकट नहीं देने से नाराज मोहित अरोड़ा व उसके साथियों ने कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल के साथ मारपीट, बदसलूकी की और उनके कपड़े फाड़ दिए थे। मेघवाल वार्ड 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular