





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच दो नए मामले सामने आए हैं। ठगों ने दो महिलाओं को निशाना बनाकर लाखों रुपए की ठगी कर ली। दोनों मामलों में अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुआ है।
केस-1 : एक्सिस बैंक की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 2,63,942 की ठगी
साले की होली, पुगलिया गली निवासी मंजू देवी दम्माणी पत्नी गोवर्धन नयाशहर थाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा एक्सिस बैंक रानीबाजार में खाता है। 26 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताते हुए फोन किया कि “बैंक आपकी लिमिट बढ़ा रही है इसलिए आप सारी जानकारी दें।” उसके द्वारा सारी जानकारी प्रार्थिया को बताई गई जो सही थी, जिस पर प्रार्थिया को भरोसा हो गया और उसने एक OTP नंबर बता दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते/क्रेडिट कार्ड से 2,63,942 रुपए की राशि निकल गई। उक्त शख्स के फोन पर वापस बात करनी चाही तो उसका स्विच ऑफ बता रहा था।
इस तरह उक्त शख्स ने क्रेडिट कार्ड से उसकी रकम निकाल कर धोखाधड़ी कर दी। नयाशहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आसुसिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई रामभरोसी को सौंपी गई है।
केस-2: ऑनलाइन डराकर 6,70,800 हड़पे
वहीं, दूसरा मामला साइबर थाने में दर्ज हुआ है। गंगाशहर में जैन भवन के पास की निवासी विमला बिश्नोई पुत्री अशोक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात शख्स ने मुझे ऑनलाइन डर या चोट पहुंचाने की धमकी देकर धोखा दिया है। किसी ने मुझे धोखे में रखकर मेरे 6,70,800 रुपए हड़प लिए। मामले की जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है।
पुलिस की अपील : अनजान कॉल पर OTP, बैंक डिटेल शेयर न करें। कोई भी बैंक फोन पर लिमिट बढ़ाने के लिए OTP नहीं मांगता।







