





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी, करमीसर रोड स्थित B-34 में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया में एक नया नाम जुड़ गया है। “हीरेश्वर (House of Electronics) श्री शीतल एयर कूलर” के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ शुक्रवार सुबह केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के कर-कमलों से हुआ। यह प्रतिष्ठान मां तुलसी देवी गहलोत, बाऊजी स्वर्गीय सेठ हीरालाल गहलोत के आशीर्वाद से शुरू किया गया है।

सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट एक ही छत के नीचे
प्रतिष्ठान के संचालक नीरज गहलोत ने बताया कि हमारे यहां घरों में प्रयुक्त किए जाने वाले टेलीविजन, फ्रीज, एसी, कूलर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव, गैस चूल्हा, एयर प्यूरिफायर सहित अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद उच्च क्वालिटी व वाजिब दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह Sheetal Air Cooler का Factory Outlet भी है।
प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, बंशी गहलोत, किशन गहलोत, माणक चंद गहलोत, भरत गहलोत, ओम गहलोत, सुखदेव गहलोत, प्रदीप उपाध्याय, भरत गहलोत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।







