Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingश्याम शर्मा जैसे पत्रकार विरले ही होते हैं : जैन

श्याम शर्मा जैसे पत्रकार विरले ही होते हैं : जैन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com वरिष्ठ पत्रकार श्याम शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को सूचना केन्द्र में स्मरण सभा का आयोजन किया गया। बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस स्मरण सभा में वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन ने कहा कि श्याम शर्मा जैसे पत्रकार विरले ही होते हैं। उन्होंने सदैव पत्रकारों के डेकोरम को बनाये रखने का काम किया।

बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने कहा कि आज पत्रकारिता को जिन्दा रखने के लिये आवश्यक है कि पत्रकार स्‍व. श्याम शर्मा जी के बताये रास्ते  पर कदम बढ़ाएं। सहायक निदेशक जनसंपर्क हरिशंकर आचार्य ने कहा कि स्व. शर्मा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो आयाम स्थापित किए वे आज भी नए पत्रकारों के लिये एक नजीर हैं। सभा में पत्रकार डॉ. नासिर जैदी, बहुभाषी साहित्यकार-पत्रकार मोहन थानवी, वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता, जितेन्द्र व्यास, नीरज जोशी, रमेश बिस्सा अजय त्यागी, राजेश शर्मा, गणेश शर्मा आदि ने भी स्व. श्याम शर्मा से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!