Hometrendingराजभवन में जयश्रीराम : अभिजीत घोषाल के भजनों ने किया भाव विभोर

राजभवन में जयश्रीराम : अभिजीत घोषाल के भजनों ने किया भाव विभोर

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अयोध्या में मंदिर निर्माण और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की राजभवन के दरबार हॉल से सीधे प्रसारण के बाद पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत घोषाल का राम भजन प्रवाह कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। अभिजीत ने भगवान राम की महिमा और उनके जीवन आलोक से जुड़ी मनभावन भजन प्रस्तुतियां दी।

अभिजीत घोषाल ने राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर मनाए गए उत्सव से जुड़े गान ‘श्री राम आए, रघुनंदन हम गाएं, उनके स्वागत में हम दीप जलाएं…‘ से राम भजन प्रवाह का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने ‘श्री राम के शरणागत हो लें, सब काम बन जाए.. हे राम, हे राम…‘ की सुमधुर प्रस्तुति देते हुए सभी को राममय कर दिया। उन्होंने लक्ष्मणाचार्य लिखित ‘रघुपति राघव राजा राम‘ की भी प्रस्तुति दी। उनके साथ ही उपस्थित जन भी समवेत स्वरों में इस भजन को गाते हुए भाव विभोर हो उठे। इसके बाद उन्होंने श्री राम शोभा नाम‘, ‘श्री राम लल्ला‘ ‘गंगा महिमा‘, ‘शिव महिमा गान‘ और अन्य भजन प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों को भक्ति भावों से सराबोर कर दिया। भजन प्रवाह के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने कलाकार अभिजीत घोषाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इससे पहले कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरे देश के लिए हर्षोल्लास का, आनंद का और राममय होने का गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने राम लला के मंदिर में विधिवत विराजने की सभी को बधाई देते हुए भगवान श्रीराम से देशवासियों की खुशहाली और सदा मंगल की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने भी बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने आगंतुक गणमान्यजनों की अगवानी की।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular