Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर युवा इकाई ने इंडस्ट्रियल एरिया मुख्य मार्ग पर...

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर युवा इकाई ने इंडस्ट्रियल एरिया मुख्य मार्ग पर किया पौधारोपण 

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया मुख्य मार्ग पर पौधारोपण किया गया।

जिलाध्यक्ष कृष्णा सेठिया ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण करने के पीछे हमारा लक्ष्य है कि पर्यावरण शुद्ध रहे ओर लोगों को स्वच्छ वातावरण मिले। जिला महामंत्री किशन अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने बीकानेर जिले में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था, इसको ध्यान में रखते हुए बीकानेर जिले की प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर गठित टीम को 50-50 पौधे लगाने का लक्ष्य दे दिया गया था। इसी के तहत ये कार्यक्रम रखा गया है।

समाजसेवी जुगल राठी ने बताया कि हमारा लक्ष्य सिर्फ पौधारोपण करना नहीं बल्कि इनका संवर्धन भी करना है। जिला महामंत्री विजय बाफना ने कहा कि युवाओं में पर्यावरण शुद्धि के उदेश्य से किया गया ये कार्य वास्तव में भविष्य में सार्थक परिणाम लाने वाला है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री मोहन सुराना, महिला इकाई अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन, जेठमल नाहटा, राजेश अग्रवाल, कमल बोथरा, दिनेश महात्मा, काव्य अग्रवाल, मीना महात्मा, सीमा जैन उपस्थित रहे पौधरोपण में सहयोग करने पर वैश्य टीम द्वारा राजकुमार, मुकेश का धन्यवाद करके सम्मान किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!