Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर में अंतरराष्‍ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता : महामुकाबला जारी, अभिजीत गुप्ता ने बढ़ाई...

बीकानेर में अंतरराष्‍ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता : महामुकाबला जारी, अभिजीत गुप्ता ने बढ़ाई खिताबी बढ़त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा रोड स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित बीकानेर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स प्रतियोगिता के बी केटेगरी समापन समारोह के बाद गुरुवार को ए कैटेगरी के खेल में काफी उलटफेर रहा।

राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि सातवें चक्र की समाप्ति के बाद अभिजीत गुप्ता ने वियतनाम के जीएम नुगुयन डुक को हराकर खिताबी बढ़त बनाई।

प्रतियोगिता निदेशक एसएल हर्ष ईरान के तहबाज अर्श ने पॉलैंड के क्रेसेनकोव को हराया एवं राम आनन्द और ग्रांड मास्टर पेन्टासुलाइआ लेवन (जॉर्जिया) का खेल बराबरी पर छूटा। प्रतियोगिता प्रबंधक पवन महनोत ने बताया कि यूएसए के जीएम जिआतदिनोव रसित और जॉर्जिया के जीएम पेचादजे लूका का खेल भी ड्रा रहा। रूस के ग्रांड मास्टर सावचेन्को बोरिस ने भारत के जीएम दीपन चक्रवर्ती को हराया। प्रतियोगिता सहप्रबंधक रमेश भाटी ने बताया कि 10 अक्टूबर को ए कैटेगरी प्रतियोगिता का समापन भी समारोहपूर्वक होगा, जिसमें लाखों के ईनाम प्रतिभागियों को वितरित किए जाएंगे।

पायलट को लेकर खाचरियावास का बड़ा बयान, बोले- माहौल बना दिया गया है कि दोनों में रंजिश…

पायलट की दिल्‍ली “उड़ान”, सियासी सरगर्मी को ऐसे दे गए हवा…

बीकानेर में किसी का घर उजड़ने नहीं देंगे : झंवर, सड़क और पट्टों को लेकर कही ये बड़ी बात…

बीकानेर में डांडिया प्रोग्राम के दौरान चाकू मारने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध…

बीकानेर में वाहन चोर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद, कोठारी अस्‍पताल के आगे से…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!