Friday, April 26, 2024
Hometrendingबीकानेर में अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 30 से, 15 देशों के 300 खिलाड़ी...

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 30 से, 15 देशों के 300 खिलाड़ी लेंगे भाग…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ग्रांडमास्टर्स ओपन शतंरज प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितम्‍बर से 9 अक्‍टूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में करीब 15 देशों के 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। अब तक प्राप्त नामों के अनुसार जोर्जिया, रूस, पौलेण्ड, मंगोलिया, यूक्रेन, वियतनाम, अमेरिका, इरान, किर्गिस्तान, जिम्बाब्‍वे, कोलम्बिया, श्रीलंका, बांगलादेश एवं नेपाल प्रमुख हैं। भारत की और से पूर्व विश्व जूनियर एवं अर्जुन पुरस्कार प्राप्त राजस्थान के अभिजीत गुप्ता को प्रथम वरीयता प्रदान की गई है। अभिजीत की वर्तमान रैटिंग 2610 जो इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों से ऊपर हैं। प्रतियोगिता में 30 लाख रूपये के ईनाम दिये जायेंगे।

राजस्थान शतंरज संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए राज्य संघ के अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं आयोजन की पूर्ण सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक नीरज. के. पवन सभांगीय आयुक्त के साथ ओमप्रकाश (आई.जी. पुलिस), भगवती प्रसाद कलाल ( जिला कलेक्टर) का संरक्षण प्राप्त होगा। प्रतियोगिता गंगाशहर स्थित आर्शीवाद भवन के दो समागारों में आयोजित होगी।सभी ग्रांडमास्टर्स के मैच लाईव डिस्पले सिस्टम -2 के माध्यम से फॉलो चैस एवं चैस बेस की साइट पर लाईव देखे जा सकेंगे।

इसके अलावा शहर के पमुख स्थानों पर एल..डी. के जरिए लाईव टेलीकास्ट किया जायेगा। स्थानीय लोगों व स्कूली छात्रों को देखने के लिए दीर्घा आदि की व्यवस्था की जायेंगी। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक धर्मेन्द्र कुमार (अतंर्राष्ट्रीय निर्णायक) होंगे व इनके साथ एम. वेकटेश व नरेन्द्र श्रीमाली (अंतरराष्ट्रीय निर्णायक) के साथ करीब 20 सहायक निर्णायकों की टीम खेल के दौरान व्यवस्था को सभालेंगी। बीकानरे के दर्शनीय स्थानों एवं पर्यटन महत्व तथा लोक कथा एवं संस्कृति को राज्यसंघ की वेबसाईट एवं प्रतियोगिता स्थल पर स्क्रीन के जरिए की जायेगी।बाहर से आये मेहमानों के लिए मरूनगरी का लोक जीवन, कला एंव लोकगीत व धोरों पर दौड़ते ऊंट विशेष आकर्षण रखतें हैं। प्रतियोगिता दो चरणों में खेली जायेगी। प्रथम कैटेनरी जिसमें ब्रांडमास्टर्स अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स व महिला ब्रांडमास्टर्स तथा 2000 से ऊपर फीडेरेटेड खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। इस भाग में कुल दस चक खेले जायेंगे। प्रतिदिन एक चक तीन बजे से 7 बजे तक दिन में खेला जायेगा 2 अक्टूबर को दो चक खेले जायेंगे। इस वर्ग में पुरस्कार राशि 20 लाख रूपये रखी गई है।

बीकैटेगरी जो चैलेंजर के नाम से जानी जायेगी। इस श्रेणी में 2000 से कम रेटिंग वाले खिलाड़ी खेलेंगे। इस वर्ग में राजस्थान के सर्वाधिक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस वर्ग में कुल दस लाख रूपये ईनाम राशि रखी गई है। प्रतियोगिता प्रतिदिन दो चको में खेली जायेगी जो 1 से पाँच तक चलेगी। 5 अक्टूबर प्रतियोगिता कर सकेंगे। अंतिम चक खेलने के बाद इस वर्ग के खिलाडी पुरस्कार लेकर प्रस्थान करेंगे।

कैटेगरी का समापन 9 अक्टूबर को सायं किया जायेगा। प्रतियोगिता स्थल पर मीडिया कवरेज के लिए एक विशिष्ट स्पॉट तैयार किया गया है जहां कोई भी खिलाड़ी अपने खेल के बारे में प्रेस के सामने टिप्पणी कर सकेगा। विदेशी खिलाड़ीयों की सूची अलग से संगलन है। आर्बीटर्स की सूची संगल है। प्रतियोगिता के परिणाम chess result.com में उपलब्ध रहेंगे। लाईव टेलीकास्ट के लिए chess base india की टीम हॉल में लाईव कैमरे के साथ उपलब्ध रहेगी। प्रतियोगिता के आरम्भ एवं समापन पर स्थानीय लोक कलाकारों शराबीकानेर के लोकगीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए Aicf रजिस्ट्रेशन आवश्यक होगा। यह Aicf की वेबसाईट पर उपलब्ध है जिसकी फीस 250 रूपये है। प्रतियोगिता में प्रविष्टि देने के लिए गूगल फॉर्म भरना होगा व निश्चित फीस राजस्थान शतरंज संघ के खाते में आनलाइन जमा करानी होगी। विजेताओं को दी जाने वाली राशि में से नियमानुसार आयकर कटौती की जायेंगी। पुरस्कार विजेताओं को एक ट्रॉफी भी प्रदान की जायेगी। सभी प्रतिभागियों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिये जाने का प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

प्रतियोगिता स्विस पद्धति द्वारा खेली जायेंगी जिसका नियमन स्विस मैनेजर सॉफ्टवेयर पे किया जायेगा प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य देश एवं प्रदेश के खिलाड़ियों को ब्रांडमास्टर्स एवं अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स खिताब हासिल करने का अवसर प्रदान करना है। अब तक भारत में 75 ब्रांडमास्टर्स हैं जिन्होंने ज्यादातर अपना ब्रांडमास्टर्स टाईटल विदेश की धरती पर अर्जित किया है जो बहुत मंहना व लम्बा समय लगने वाला है। बीकानेर के आयोजन से नये ब्रांडमास्टर्स एवं अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स टाईटल हासिल करने के प्रबल अवसर खिलाड़ियों को प्राप्त होंने प्रतियोगिता की सफलता में सभी के सहयोग की अपील की गई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular