Hometrendingबांझपन और होम्‍योपैथी, जानें- इसके प्रकार, कारण और उपचार...

बांझपन और होम्‍योपैथी, जानें- इसके प्रकार, कारण और उपचार…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अनुर्वरता, नपुंसकता या बांझपन (Infertility) मूलरूप में संतानोत्पत्ति की अक्षमता की अवस्था है। मनुष्यों में एक वर्ष तक प्रयास करते रहने के बाद अगर गर्भधारण नहीं होता तो उसे बन्ध्यता या अनुर्वरता कहते हैं। भारत में 15 से 20 प्रतिशत महिलाएं बांझपन की रोगी हैं, पुरुषों की इनफर्टिलिटी रेट 20 से 23 प्रतिशत तक है।

बांझपन के मुख्य प्रकार…

1. प्राथमिक बांझपन का मतलब है कि आप कभी गर्भवती नहीं हुई हैं और कोशिश करने के छह महीने (35 से अधिक) या एक साल (35 से कम) के बाद भी गर्भवती नहीं हो सकती हैं।

2. द्वितीयक या माध्यमिक बांझपन तब होता है जब आप दुबारा गर्भवती नहीं हो पाती हैं।

महिलाओं में बांझपन के मुख्य कारण…

महिलाओं में बांझपन के मुख्य कारण ओव्यूलेशन डिसऑर्डर, फैलोपियन ट्यूब में क्षति/रोग, एंडोमेट्रियोसिस, यूटेरस या सर्विक्स से जुड़ी समस्याएं नियमित या अनियमित मासिक धर्म, कमजोरी, यौन संबंध में दर्द, बालों की अनावश्यक वृद्धि, हार्मोन असंतुलन, स्ट्रेस, Anxiety, डिप्रेशन, मादक पदार्थो का सेवन, PCOS,POI, Autoimune Diseases,STI, खराब जीवनशैली आदि।

पुरुषों में बांझपन के मुख्य कारण…

शुक्राणु की ख़राब क्वालिटी, वास-डेफेरेंस की जन्मजात से अनुपस्थिति, एंडोक्राइन डिसऑर्डर्स, वेरिकोसिल, रेडिएशन, इंफेक्शन, ड्रग्स, शराब, धूम्रपान का सेवन, तनाव, Anxiety, डिप्रेशन, आनुवांशिक रोग, स्पर्म की कम स्पीड, खराब जीवनशैली आदि।

कुलरिया होम्योपैथी क्लिनिक की डॉ. भाग्यश्री कुलरिया [BHMS, PG (LONDON)] बताती हैं कि बांझपन का स्थाई निवारण होम्योपैथी में उपलब्ध है जो कि रोग के मुख्य कारणों की जाँच करके, रोगी के शारीरिक एवं मानसिक लक्षणों के आधार पर किया जाता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular