HometrendingBikaner Crime : व्‍यास कॉलोनी के बाद अब गंगाशहर में चोरों ने...

Bikaner Crime : व्‍यास कॉलोनी के बाद अब गंगाशहर में चोरों ने बोला धावा

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। बीते चार दिनों में जयनारायण व्‍यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाया। वहीं, अब चोरों ने गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस के अनुसार, गंगाशहर निवासी नंदकिशोर मोट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी बेटी का मकान सूरज विहार विस्‍तार कॉलोनी में स्थित है। बेटी और दामाद बाहर गए हुए थे। पीछे से जब मैं घर संभालने गया तो ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो सोने व चांदी के आभूषण व 50 हजार रुपए नगदी चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई गौरव बोहरा को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular