Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा में पहले ही दिन चर्चा में रहे बीकानेर के विधायक,...

राजस्‍थान विधानसभा में पहले ही दिन चर्चा में रहे बीकानेर के विधायक, जानें ऐसा क्‍या हुआ?

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान की 16वीं विधानसभा के बुधवार को पहले सत्र में बीकानेर जिले के विधायक चर्चा में रहे। बीकानेर जिले की कोलायत विधानसभा सीट से पहली बार निर्वाचित हुए भाजपा के विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने राजस्थानी भाषा में शपथ भी ले ली। इस दौरान उन्‍हें टोका भी गया लेकिन वे रूके नहीं। बाद में प्रोटेम स्पीकर कालीचरण सराफ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विधानसभा में राजस्थानी भाषा में शपथ नहीं ली जा सकती है।

प्रोटेम स्पीकर सराफ ने कहा कि राजस्थानी भाषा को आठवीं अनुसूची में मान्यता प्राप्त नहीं है ऐसे में राजस्‍थान विधानसभा में हिंदी, अंग्रेजी या संस्कृत में ही शपथ ली जा सकती है। इसके बाद अंशुमान सिंह भाटी ने हिंदी भाषा में विधायक पद की शपथ ली। वहीं, बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक जेठानंद व्‍यास ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर सभी को चौंकाया। इससे पहले विधायक व्‍यास प्रदेश भाजपा कार्यालय से बाइक पर सवार होकर विधानसभा तक पहुंचे। उनका यह अंदाज भी चर्चा का विषय रहा।

इसी तरह बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुनी गई सिद्धीकुमारी ने विधानसभा में हिन्‍दी भाषा में शपथ ली।

कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने राजस्‍थानी भाषा में शपथ लेने के सवाल पर कहा कि राजस्थानी भाषा प्रत्येक राजस्थानी के लिए गौरव का विषय है और अपने कार्यकाल में राजस्थानी भाषा को मान्यता मिलें इसके लिए संघर्षत रहेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular