Saturday, April 25, 2026
Hometrendingरिजर्व बैंक के रेपो रेट बढाने से उद्योग व व्यापार जगत को...

रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढाने से उद्योग व व्यापार जगत को होगी परेशानी

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराडू ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट एवं केश रिजर्व रेश्यो में वृद्धि की गई है जिससे राज्य के व्यापार व उद्योग जगत को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट एवं केश रिजर्व रेश्यो में वृद्धि करने से कोरोना की मार से धीरेधीरे उबर रहे व्यापार व उद्योग जगत को पुन: भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

उन्‍होंने बताया कि इसके अलावा जिन्‍होंने अपने व्यापार व उद्योग के लिए जो लोन लिया हुआ है उसके ब्याज की राशि में भारी वृद्धि हो जायेगी जिसका असर उद्योग एवं व्यापार के उत्पादन लागत पर पड़ेगा। साथ ही उत्पादन की लागत बढने से वैश्विक बाजार में उत्पाद की उपयोग में कमी आने की पूर्ण संभावना है। रिजर्व बैंक द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए गत 2 वर्षों से दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था जिससे व्यापार व उद्योग जगत धीरेधीरे पटरी पर लौट रहा था लेकिन, अचानक दरों में वृद्धि किये जाने से जो व्यापार व उद्योग जगत पर पुन: आर्थिक संकट मंडराने लगा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!