Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअपेक्‍स अस्‍पताल में 2 महीने में किए 58 निशुल्‍क ऑपरेशन, डॉ. जयकिशन...

अपेक्‍स अस्‍पताल में 2 महीने में किए 58 निशुल्‍क ऑपरेशन, डॉ. जयकिशन सुथार ने…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के रानी बाजार स्थित अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से सज्जित एपेक्स अस्पताल में अब शहर के जानेमाने हार्ट सर्जन डॉ. जयकिशन सुथार की सेवाएं शुरू हो गई है। अस्‍पताल में आज प्रेस वार्ता में डॉ. सुथार ने बताया कि पिछले दो माह में उन्होंने हार्ट से संबंधित 58 सर्जरी की है। जिनका अस्पताल की ओर से संचालित एक ट्रस्ट की ओर से नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया है।

उन्होंने बताया कि आठ साल की उम्र से 72 वर्ष तक आयु वर्ग के रोगियों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें राहत प्रदान की गई है। इस दौरान डॉ सुथार ने ह्दय रोग होने के कारण, लक्षणों और उपचार के बारे में भी बताया। साथ ही इस रोग से बचने के लिये क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इस पर विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि अस्‍पताल में लोगों को जल्द ही सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी मिलेगा। प्रेस वार्ता में डॉ. तनवीर मालावत, कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. सुरेन्द्र पूनिया, डॉ. श्रवण सिंह भी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!