Monday, June 22, 2026
Hometrendingराजीव गांधी पंचायती राज संगठन, वार्ड 56 में आमजन से किया कोविड...

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, वार्ड 56 में आमजन से किया कोविड गाइडलाइन की पालना का आह्वान

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का कोरोना के विरुद्ध जागरूकता अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड 56 के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन से कोरोना के विरुद्ध जागरूक रहने की अपील की। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार किराडू ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन फिर भी हमें पूर्ण जागरूक रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कोई भी मास्क लगाए बिना घर से बाहर नहीं जाए तथा आवश्यक दूरी रखी जाए। उन्होंने बताया कि संगठन के निर्देशों के अनुसार शहर के प्रत्येक क्षेत्र में घर-घर सर्वे करते हुए आमजन को कोरोना गाइडलाइन की पालना का आह्वान किया जाएगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार में संक्रमित कथा इन की वर्तमान स्थिति के बारे में सर्वे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सतत रूप से चलाया जाएगा।प्रत्येक घर में जागरूकता के लिए एक पर्चा संगठन द्वारा बनाया गया है जिसमे कोरोना के शुरुआती लक्छण क्या है, गंभीर लक्छण क्या है, टिका लगाना अनिवार्य है किसी भी भ्रम में ना जाएं जैसी जानकारी दी हुई है !

वार्ड न 56 के कांग्रेस पार्षद शिव शंकर बिस्सा ने बताया की प्रदेश ने बेहतर कोविड प्रबंधन किया जिसके फलस्वरूप कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी सतर्कता रखेंगे तो प्रदेश शीघ्र ही कोरोना मुक्त हो जाएगा और तीसरी लहर को हम जागरूकता से ही जीत पाएंगे । उन्होंने कहा कि वार्ड में सभी स्वराज साथियो द्वारा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के इस अभियान में पूर्ण भागीदारी निभाई जाएगी तथा अधिक से अधिक घरों तक पहुंच हुए लोगों को जागरूक करने के प्रयास होंगे। इस दौरान युवा कांग्रेस बीकानेर पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, रवि पारीक, मालचंद सारस्वत, भंवर लाल आचार्य, राधे गहलोत, अनुज गहलोत आदि मौजूद रहे।

बीकानेर में कोरोना : आ गई दोनों रिपोर्ट, इन क्षेत्रों से आए नए मरीज…

निन्यानवें के फेर में उलझ कर रह गई बीकानेर जिला परिषद शिक्षक भर्ती!

गहलोत सरकार अब जिला कलेक्टरों को ज्ञापन देने का कर रही नाटक : राजेंद्र राठौर

लूणकरणसर में अतिक्रमण ध्वस्त किया, झुग्गी झोपड़ी को हटाया गया

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!