Thursday, April 25, 2024
Hometrendingबीकानेर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्‍वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों...

बीकानेर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्‍वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों का किया सम्‍मान

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com भाजपा जस्सूसर मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी वैद्य मघाराम शर्मा और रामनारायण शर्मा के निवास स्थान पर जाकर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि कर परिवार जनों का सम्मान किया।।

भाजपा जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने बताया कि आजादी के 75 में अमृत उत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता सेनानी वैद्य मघाराम शर्मा और रामनारायण शर्मा के निवास स्थान पर जाकर उनके तेल चित्रों पर पुष्प माला पहनाकर पुष्पांजलि की और रामनारायणजी की धर्मपत्नी कमला देवी शर्मा को भगवान कृष्ण राधा का दुपट्टा पहनाकर धार्मिक पुस्तक गोपाल सहस्त्रनाम बैठकर अभिनंदन सम्मान किया गया। साथ ही पूरे परिवार जनों को भगवान राम का दुपट्टा पहनाकर और धार्मिक पुस्तक देकर सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर एडवोकेट मुकेश ओझा कहा की जस्सूसर मंडल बीकानेर के स्वतंत्रता सेनानी भारत देश को आजाद कराने में जिन की अहम भूमिका रही। वैद्य मघाराम शर्मा और उनके पुत्र राम नारायण शर्मा आजादी के क्रांतिकारियों के योगदान से भारत देश आजाद हुआ। उन्होंने किसानों भाइयों के लिए किसान आंदोलन किए। स्वतंत्रता सेनानी राम नारायण शर्मा ने 1942 में बीकानेर में सर्वप्रथम तिरंगा झंडा बैदों के चौक में फहराया और वहां से उनके साथ देशभक्त क्रांतिकारियों का जुलूस मोहता चौक होते हुए तेलीवाड़ा से दाऊजी रोड तक पहुंचा और दाऊजी रोड पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया

स्वतंत्रता सेनानी राम नारायण शर्मा के जेष्ठ पुत्र पत्रकार मोहन शर्मा ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में हमारे एक ही घर से पांच स्वतंत्रता सेनानियों को जन्म देने वाले शर्मा परिवार का मै सदस्य हूं। पूरे भारत वासियों को इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व है। हमारे दादा जी वैद्य मघाराम शर्मा ने दूधवाखारा चूरू में किसानों के हितों की रक्षा के लिए किसान आंदोलन किए। पिताजी राम नारायण शर्मा ने राजस्थान में सर्वप्रथम 1942 में तिरंगा झंडा बीकानेर में फहराया और भारत देश की आजादी का बिगुल बजाया था। इन सभी के आदर्श हमारे परिवार में, समाज में और देश वासियों में हमेशा जीवंत रहेंगे। बीकानेर में वैद्य मघाराम कॉलोनी इन्हीं स्वतंत्रता सेनानी के नाम से स्थित है।

भाजपा नेता इंद्र चंद्र ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संपूर्ण देश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के दीवाने स्वतंत्रता सेनानियों के घर-घर जाकर उनका और उनके परिवार जनों का सम्मान किया जा रहा है और आने वाली पीढ़ियां इन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखेगी। देशभक्ति माहौल पूरे देश में बना है और हिंदुस्तान के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाएगा।

जिला सह संयोजक राजकुमार पारीक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बीकानेर में हर घर तिरंगा अभियान एक लहर और क्रांति बन चुका है और हमें स्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व है। स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के इस कार्यक्रम में मौजूद उनके परिवार जन में उनकी धर्मपत्नी कमला देवी शर्मा, जेष्ठ पुत्र पत्रकार मोहन शर्मा, भोजराज शर्मा गणेश शर्मा, इनकी पुत्री सुशीला तावणिया, जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, मंडल महामंत्री चोरु लाल सुथार, अभियान के जिला सह संयोजक राजकुमार पारीक, जनसंघ नेता दाऊ लाल गहलोत, मंडल उपाध्यक्ष प्रभु चौधरी, रघुनाथ सिंह शेखावत, मंडल मंत्री सुभाष पुरोहित, राजकुमार प्रजापत, रामसा गहलोत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी, आशा स्वामी, पूजा सुथार, सहित मंडल और परिवार जन के सदस्य मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular