Saturday, May 4, 2024
Hometrending12 रेल सेवाओं का दुबारा संचालन शुरू

12 रेल सेवाओं का दुबारा संचालन शुरू

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-हिसार-दिल्ली, भिवानी-रोहतक-भिवानी, भिवानी-रोहतक, दिल्ली-भिवानी, रोहतक-भिवानी-रोहतक, रेवाड़ी-रोहतक-रेवाडी व हिसार-रेवाड़ी- हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा का पुनः संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने यह जानकारी दी।

ये हैं रेलसेवा…

1. 04351/04352, दिल्ली-हिसार-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा

गाडी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.08.22 से आगामी आदेशोंं तक प्रतिदिन दिल्ली से 05.00 बजे रवाना होकर 13.50 बजे हिसार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.08.22 से आगामी आदेशो तक प्रतिदिन हिसार से 04.35 बजे रवाना होकर 13.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

2. 04978/04977, भिवानी-रोहतक-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा

गाडी संख्या 04978, भिवानी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 31.08.22 से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन भिवानी से 07.25 बजे रवाना होकर 09.00 बजे रोहतक पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04977, रोहतक-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.08.22 से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन रोहतक से 17.30 बजे रवाना होकर 18.55 बजे दिल्ली पहुॅचेगी।

3. 04962, भिवानी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा

गाडी संख्या 04962, भिवानी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 29.08.22 से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन भिवानी से 09.55 बजे रवाना होकर 11.10 बजे रोहतक पहुॅचेगी।

4. 04969, दिल्ली-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा

गाडी संख्या 04969, दिल्ली-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 29.08.22 से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन दिल्ली से 04.10 बजे रवाना होकर 08.40 बजे भिवानी पहुॅचेगी।

5. 04975/04974, रोहतक-भिवानी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा

गाडी संख्या 04975, रोहतक-भिवानी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 29.08.22 से आगामी आदेशो तक प्रतिदिन रोहतक से 13.35 बजे रवाना होकर 14.50 बजे भिवानी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04974, भिवानी- रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.08.22 से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन भिवानी से 15.55 बजे रवाना होकर 17.20 बजे रोहतक पहुॅचेगी।

6. 04979/04980, रेवाड़ी-रोहतक-रेवाडी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा

गाडी संख्या 04979, रेवाडी-रोहतक प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 30.08.22 से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन रेवाडी से 05.05 बजे रवाना होकर 06.35 बजे रोहतक पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04980, रोहतक-रेवाड़ी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.08.22 से आगामी आदेशो तक प्रतिदिन रोहतक से 19.35 बजे रवाना होकर 21.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी।

7. 04368/04367, हिसार-रेवाड़ी- हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा

गाडी संख्या 04368, हिसार-रेवाडी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 16.08.22 से आगामी आदेशों तक प्रतिदिन हिसार से 14.30 बजे रवाना होकर 19.55 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04367, रेवाडी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.08.22 से आगामी आदेशो तक प्रतिदिन रेवाडी से 20.35 बजे रवाना होकर 01.35 बजे हिसार पहुंचेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular