Hometrendingकल्ला पेट्रोल पंप के आगे सीवरेज चॉक, एक महीने से फैला है...

कल्ला पेट्रोल पंप के आगे सीवरेज चॉक, एक महीने से फैला है गंदा पानी, कोई सुनवाई नहीं

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गजनेर रोड पर स्थित कल्ला पेट्रोल पंप के पास मुख्य सड़क मार्ग पर सीवर चेम्बर पिछले करीब एक माह से चॉक होने के कारण गंदगी का साम्राज्‍य बन गया है। गन्दा पानी मुख्य सड़क मार्ग पर घरों के आगे तक पसर गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने इस संबंध में क्षेत्र के निवासियों ओम आचार्य, गिरधारी लाल सुथार, अमित व्यास, डी. डी. शर्मा, भगवान बिश्नोई, संजय बिश्नोई, रघुनंदन आचार्य से बातचीत की। जिस पर उन्‍होंने बताया कि 13 जून 2026 को नगर निगम की तरफ से सीवरेज साफ करने वाली मशीन लेकर कर्मचारी आये भी थे लेकिन सीवर चेम्बर साफ नहीं किया गया। उसके बाद आज तक विभाग द्वारा वापिस कोई सुध नहीं ली गई। घरों के आगे सीवरेज का गंदा पानी फैलने व सड़ांध से यहां के निवासी तो काफी परेशान है। इसके अलावा इस रास्ते से गुजरने वाले लोग भी परेशानी उठा रहे है। इस समस्या के निस्तारण के संबंध में बी.जे.पी. जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने भी निगम के अधिकारियों से बात की है।

सुथार ने नगर निगम के अधिकारियों से आग्रह किया है कि इस जन समस्या का तुरंत निस्तारण किया जाए क्योंकि अब बरसात का मौसम भी शुरू होने वाला है ऐसे में अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो समस्या और बढ़ेगी व गंदगी से मच्छर भी पैदा होंगे जो लोगो को बीमार करने में सहायक सिद्ध होंगे।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular