Hometrendingट्रक को ओवरटेक के चक्‍कर में सेना के वाहन से टकराई एंबुलेंस,...

ट्रक को ओवरटेक के चक्‍कर में सेना के वाहन से टकराई एंबुलेंस, महिला सहित तीन जनों की मौत

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में आज सुबह नेशनल हाईवे-62 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए। जयपुर से डिस्चार्ज होकर घर लौट रही महिला मरीज को ले जा रही प्राइवेट एंबुलेंस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रहे भारतीय सेना के ALS वाहन से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्राइवेट एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

यह हादसा श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में केंचियां कस्बे के पास हुआ। एंबुलेंस में सवार अंबिका सिटी श्रीगंगानगर निवासी लक्ष्मी देवी (26) पत्नी कृष्णलाल को जयपुर के अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर परिजन घर ले जा रहे थे। ड्राइवर सतनाम सिंह (26) पुत्र जसवंत सिंह और महेंद्र कौर (56) पत्नी किशन भी एंबुलेंस में सवार थे। हादसे में इन तीनों की मौत हो गई। रामप्रकाश (32) पुत्र जसवंत सिंह और राजवीर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया।

भारतीय सेना ने इस दुखद दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दुर्घटना में तीन नागरिकों की मृत्यु हो गई। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराते हुए अस्पताल पहुंचाया गया। सेना दिवंगत नागरिकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती है तथा जांच में नागरिक प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लगा रहा। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular