Friday, May 15, 2026
Hometrendingवैभव के लिए जोशी गुट ने ऐसी बनाई क्‍लीन स्‍वीप की रणनीति….

वैभव के लिए जोशी गुट ने ऐसी बनाई क्‍लीन स्‍वीप की रणनीति….

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत अब राजस्‍थान क्रिकेट संघ (आरसीए चुनाव 2019) के नए अध्‍यक्ष होंगे। वैभव की जीत के प्रमुख सूत्रधार डॉ. सीपी जोशी रहे। उनके साथ पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, धर्मेन्‍द्र राठौड सहित उनकी पूरी टीम ने क्‍लीन स्‍वीप की रणनीति बनाई। इसके तहत बाकायदा वोटर्स को एक जगह पर लाया गया, जिसे राजनीति की भाषा में बाड़ेेबंदी भी कहा जा सकता है।

वैभव गुट ने सभी छह पदों पर कब्‍जा जमा लिया है, जबकि रामेश्‍वर डूडी को करारी हार मिली है। शुक्रवार को हुए चुनाव में उनकी एकतरफा जीत हुई है। सचिव पद पर महेन्‍द्र शर्मा चुने गए हैं, वहीं उपाध्‍यक्ष पद अमीन पठान की जीत हुई है।

वैभव गहलोत ने डूडी गुट के रामप्रकाश चौधरी को 25-6 वोट के अंतर से हराकर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर अमीन पठान को 21 वोट मिले, जबकि ऐश्वर्य कटोच को महज नौ मत ही मिले। महासचिव पद पर महेंद्र शर्मा को 22 वोट मिले, वहीं सुमेंद्र तिवारी को 9 वोट ही मिले। कोषाध्यक्ष पद पर किशन निमावत को 21 और अनंत व्यास को 10 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर महेंद्र नाहर को 19 वोट तथा ब्रजकिशोर उपाध्याय को 10 वोट मिले। इसके साथ कार्यकारिणी सदस्य पद पर देवराम चौधरी को 22 वोट मिले, जबकि  रमेश गुप्ता को केवल 8 वोट ही मिले।

आपको बता दें कि मतदान से पूर्व एसएमएस स्टेडियम से 42 किलोमीटर दूर दिल्ली रोड पर अचरोल निवास रिसोर्ट में वैभव के समर्थकों की बाड़ाबंदी की गई थी। उससे यह साफ संकेत मिल रहे थे कि वैभव की जीत तय है। आरसीए के चुनाव में कुल 31 वोट पड़े। इनमें से 22 लोग बाड़ाबंदी में शामिल थे।

सीपी जोशी गुट    पद   रामेश्‍वर डूडी गुट

वैभव गहलोत (जीते)  अध्यक्ष रामप्रकाश चौधरी (हारे)

आमीन पठान (जीते) उपाध्यक्ष     ऐश्वर्या कटोच (हारे)

महेंद्र शर्मा (जीते)    सचिव सुमेंद्र तिवारी (हारे)

किशन निमावत (जीते)      कोषाध्यक्ष    अनंत व्यास (हारे)

महेंद्र नाहर (जीते)    सं. सचिव    बीके उपाध्याय, पिंकेश (हारे)

देवाराम चौधरी (जीते) सदस्य रमेश गुप्ता (हारे)

By-Suresh Bora

आरसीए विवाद : पुत्रमोह में फंस गए ’धृतराष्ट्र’, देख लो महाभारत : डूडी

डूडी के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज, पूनिया ने कहा था….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!