Tuesday, April 23, 2024
Hometrendingग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन 2023 : यह महीना 4...

ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन 2023 : यह महीना 4 राशियों के जातकों के लिए होगा बेहद लाभकारी

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य 15 मई 2023 को वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य उक्‍त तिथि को सुबह 11.32 बजे वृषभ में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। इनमें से चार राशियों कर्क, सिंह, कन्‍या और मकर राशि के जातकों को इस परिवर्तन से विशेष लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

कर्क राशि : सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों के इच्छित काम बनने लगेंगे। सुख संपत्ति मिलने के साथ नौकरी के अवसर मिलेंगे। दांपत्‍य जीवन सुखद रहेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह राशि : सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभकारी साबित होगा। व्‍यापार से संबंधित जातकों अपने काम में अच्‍छी तरक्‍की मिलेगी। यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। समाज में सम्‍मान मिलेगा।

कन्‍या राशि : इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का गोचर खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। पुराने विवादों से राहत मिल सकेगी। धार्मिक आस्‍था और मेलमिलाप में रूचि बढ़ेगी।

मकर राशि : इस राशि के जातकों को भी धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में सम्‍मान बढ़ने के साथ स्‍वास्‍थ्‍य में भी अपेक्षित सुधार आएगा। किसी काम में विशेष सफलता मिल सकती है। करियर की चिंता दूर होगी।

आपको बता दें कि इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्‍य व सटीक है। इसलिए इन्‍हें अपनाने से पूर्व संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्‍य लें।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के जातकों के आएंगे “अच्‍छे दिन” !

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular