Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, खाटूश्‍यामजी के दर्शन...

राजस्‍थान में भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, खाटूश्‍यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com  प्रदेश के दौसा जिले में आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर बासड़ी बाईपास पुलिया के समीप तड़के करीब तीन बजे हादसा हुआ। खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे उत्‍तरप्रदेश निवासी श्रद्धालुओं की पिकअप एक होटल के बाहर खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में पिकअप सवार 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इस हादसे में घायल 12 लोगों में से 9 को जयपुर रैफर किया गया। जिनमें में से एक महिला की जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य 3 घायलों का दौसा जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार और एसपी सागर राणा मौके पर पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी।

पुलिस के अनुसार, पिकअप सवार लोग खाटूश्यामजी से उत्तर प्रदेश के एटा में असरोली जा रहे थे। तभी दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर बासड़ी बाईपास पुलिया के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। मृतकों में 7 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं।शुरूआती जांच में सामने आया कि पिकअप चालक को नींद की झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कंटनेर में जारी घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। भीषण सड़क हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख व्यक्त किया। सीएम भजनलाल ने एक्स पर लिखा कि दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!