Friday, May 15, 2026
Hometrendingवोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस का जयपुर में हल्‍ला...

वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस का जयपुर में हल्‍ला बोल, पैदल मार्च निकाला

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस पैदल मार्च में पार्टी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।  पैदल मार्च में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने इस आंदोलन में हिस्सा लिया। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पीसीसी कार्यालय तो पहुंचे, लेकिन वे पैदल मार्च में शामिल नहीं हुए।

पैदल मार्च के दौरान पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट ने वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को कहा कि राहुल गांधी ने वोटों की अनियमितताओं के ठोस सबूत पेश किए हैं, जिनका जवाब निर्वाचन आयोग को देना चाहिए। पायलट ने कहा कि हम जनता को जागरूक करेंगे और वोट चोरी को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी ताकि प्रत्येक नागरिक को अपने वोट का अधिकार मिले।

पायलट ने आरोप लगाया कि ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही हैं, लेकिन जनता सच्चाई के साथ है और कांग्रेस के साथ खड़ी है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शरद पवार और अखिलेश यादव ने दिल्ली में जो प्रदर्शन किया, उसने पूरे देश में यह संदेश दिया है कि वोटों की चोरी का खेल चल रहा है। राहुल गांधी ने आंकड़ों के साथ अपनी बात रखी, लेकिन निर्वाचन आयोग उनसे हलफनामा मांग रहा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!