








बीकानेर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। सीएम शर्मा 14 अगस्त को सुबह 10.50 बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 11.35 बजे कार्यक्रम स्थल बीओपी कोडेवाला (96 बीएन) जाएंगे। जहां वे बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद करेंगे। सीएम शर्मा दोपहर डेढ बजे नाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर ढाई बजे महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में विभाजन विभीषिका पर आयोजित होने वाले संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंंगे। दोपहर पौने तीन बजे वे नाल हवाई अड्डे से जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।


सीएम भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे को लेकर आज भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने नाल ग्राम में मीटिंग कर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व होने वाली तिरंगा यात्रा का निमंत्रण दिया। मेघवाल ने कहा बीकानेर बीछवाल मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। ये कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा को लेकर आमजन के मन देशभक्ति का जज्बा है। ये तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महामंत्री तोलाराम कूकणा ने बीछवाल मंडल के ग्राम नाल, कावनी, बदरासर, कावनी, लाखुसर, कालासर, धोलेरा, कानासर, हुसंसर, पेमासर में सघन जनसंपर्क कर तिरंगा यात्रा में आने का निमंत्रण दिया।


