Saturday, April 25, 2026
Hometrending5 मई 2023 का राशिफल : इन राशियों के जातकों के लिए...

5 मई 2023 का राशिफल : इन राशियों के जातकों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर…

AdAdAdAdAdAdAd

ज्‍योतिष शास्‍त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल पर आधारित राशिफल के माध्‍यम से भविष्‍यकथन होते हैं। यहां सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जा रहा है।

मेष : आय में मुनाफा होगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं। रिश्‍ते मजबूत होंगे, अनहोनी की आशंका रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य कमजोर रहेगा। पुराने मित्र व परिचित मिलेंगे।

वृष : नए निवेश के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। करियर को लेकर शुभ सूचना मिल सकती है। मध्‍यम धन लाभ के अवसर मिलेंगे। चिंताएं कुछ कम हो सकेगी।

मिथुन : शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा। कार्यस्‍थल पर प्रशंसा प्राप्‍त होगी। संबंधों में प्रगाढता आएगी। अनबन की भी आशंका। मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे।

कर्क : आकस्मिक खर्चों से चिंता रहेगी। आज संभल कर चलने का दिन है। मित्रों व रिश्‍तेदारों से मतभेद कम होंगे। निर्णय लेने की क्षमता से लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

सिंह : स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से दिन अच्‍छा नहीं। व्‍यस्‍तता से जरूरी काम टलेंगे। सावधानी से किया निवेश लाभकारी साबित होगा। उन्‍नति के नए मार्ग खुलेंगे।

कन्‍या : कारोबार में लाभ के योग बनेंगे। सुख सुविधाओं में बढोतरी होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी।

तुला : आर्थिक लिहाज से परेशानी आएगी। लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। भय व भ्रम की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक : शुभ सूचना मिलने के योग बनेंगे। संयमित रहने से बाधाएं दूर होगी। करियर में लाभ होगा। यात्रा सफल होगी। लेनदेन में विवाद से बचना होगा।

धनु : कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। सूझबूझ से समस्‍याएं खत्‍म हो सकेगी। लंबित कामों का निपटारा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा।

मकर : सु‍ख सुविधाओं का विस्‍तार होगा। दांपत्‍य जीवन में मधुरता रहेगी। जोखिम से बचना होगा। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। यात्रा में सावधानी बरतें।

कुंभ : संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। निवेश के लिहाज से अच्‍छा दिन रहेगा। संतान पक्ष से सकारात्मक सूचना मिल सकती है। संयमित रहने से लाभ।

मीन : मित्रों व परिजनों से संबंध प्रगाढ होंगे। व्‍यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। विवादों से दूरी रखनी होगी। निवेश के बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।

चंद्र ग्रहण 5 मई को लगेगा, भारत में रहेगा क्‍या असर? पढें रिपोर्ट…

ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन 2023 : यह महीना 4 राशियों के जातकों के लिए होगा बेहद लाभकारी

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के जातकों के आएंगे “अच्‍छे दिन” !

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!