Saturday, April 25, 2026
Hometrendingचंद्र ग्रहण 5 मई को लगेगा, भारत में रहेगा क्‍या असर? पढें...

चंद्र ग्रहण 5 मई को लगेगा, भारत में रहेगा क्‍या असर? पढें रिपोर्ट…

AdAdAdAdAdAdAd

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई (वैशाख माह की पूर्णिमा) को लगने जा रहा है। बीते एक पखवाड़े में यह साल 2023 को दूसरा ग्रहण है। इससे पहले गत 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सका था। अब पांच मई को पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चांद की सतह पर धूल भरी आंधी के रूप में नजर आएगा।

खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, पांच मई को चंद्र ग्रहण एशिया के अधिकांश हिस्‍से, यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, अंटार्कटिका और हिंद महासागर में दिखाई देगा। खगोल विशेषज्ञों व हिंदू पंचांग की गणनाओं के आधार पर यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि, टाइम एंड डेट डॉट काम के अनुसार, भारत के कुछ हिस्सों में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण पांच मई को रात 8.44 बजे से शुरू हो जाएगा, जो आधी रात यानी 1.01 बजे तक चलेगा। ग्रहण का उच्‍चतम काल रात 10.52 बजे होगा।

आपको यह भी बता दें कि खगोल विशेषज्ञों के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो तब ये तीनों एक सीधी लाइन में कुछ देर के लिए आ जाते हैं। इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। जब पृथ्वी की परछाई सीधी चंद्रमा पर न पड़े तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के जातकों के आएंगे “अच्‍छे दिन” !

ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन 2023 : यह महीना 4 राशियों के जातकों के लिए होगा बेहद लाभकारी

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!