Saturday, June 6, 2026
Hometrendingबीकानेर में हिन्‍दू धर्मयात्रा-2026 का आयोजन 19 को, तैयारियां हुई तेज

बीकानेर में हिन्‍दू धर्मयात्रा-2026 का आयोजन 19 को, तैयारियां हुई तेज

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com हिन्‍दू नवसंवत्‍सर के अवसर पर अबकी बार बीकानेर में 19 मार्च 2026 को हिन्‍दू धर्मयात्रा निकाली जाएगी। यह धर्मयात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग एम.एम. ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जूनागढ़ पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों द्वारा स्वागत, तिलक एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी। धर्मयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, युवाओं, मातृशक्ति तथा विभिन्न समाजों की सहभागिता रहेगी। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक झांकियां और धार्मिक वातावरण के साथ यह आयोजन पूरे शहर में आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता का संदेश देगा।

धर्मयात्रा को लेकर आज हुई प्रेस कांफ्रेंस में गणेश बोथरा ने बताया कि समिति की ओर से बीकानेर महानगर के सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाकर भारतीय नव वर्ष का स्वागत करें, घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा परिवार सहित धर्मयात्रा में शामिल होकर इस उत्सव को भव्य और सफल बनाएं।

उन्‍होंने कहा कि समाज में व्यापक सहभागिता और उत्साह का वातावरण बनाने के लिए 4 मार्च से 10 मार्च 2026 तक महानगर की विभिन्न बस्तियों और मोहल्लों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में होली स्नेह मिलन, नुक्कड़ बैठकें, मोहल्ला स्तर पर सजावट, घरों में दीप प्रज्वलन तथा शंखनाद जैसे आयोजन किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को भारतीय नव वर्ष के महत्व से जोड़ने और अधिक से अधिक लोगों को इस उत्सव में सहभागी बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक मोहल्ले से आकर्षक धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां तैयार कर धर्मयात्रा में शामिल करने की योजना बनाई गई है।
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!